फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Years later, on the day of genres Saket Nagar Road

सालों बाद बहुरे साकेतनगर रोड के दिन

Thu, 08 Oct 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Years later, on the day of genres Saket Nagar Road

गड्ढों में तब्दील साकेत नगर रोड पर तीन साल बाद बुधवार को पैचवर्क हुआ। निराला नगर, डबल पुलिया, कालपी रोड आदि की भी हालत सुधरी। हालांकि अभी भी शहर की सबसे बड़ी रामलीला मैदान परेड के आसपास और शोभायात्रा मार्ग समेत तमाम रामलीला स्थलों के आसपास गड्ढे तक नहीं भर पाए हैं।

विज्ञापन


साउथ सिटी में दीप टाकीज तिराहे से किदवई नगर थाना चौराहा होते हुए गौशाला तक जल निगम ने तीन साल पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी। इस सड़क के अब दिन बहुरे। नगर निगम जोन-3 के गैंग ने यहां गड्ढों को भरवाकर पैचवर्क शुरू कराया। निराला नगर पराग डेयरी रोड के गड्ढे तारकोल मिक्स गिट्टी से भरवाए गए।
विज्ञापन


जोन-6 की टीम ने डबलपुलिया से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए छपेड़ा पुलिया रोड पर पैचवर्क कराया गया, जबकि नगर निगम जोन-1,2,4,5 में पैचवर्क ठप रहा।

उधर, पीडब्लूडी ने कालपी रोड पर पनकी भाटिया तिराहे से भौंती बाईपास तक छोटे गड्ढे भराए, हालांकि पनकी पड़ाव क्रासिंग के  आसपास जलभराव की वजह से यह सड़क ऊबड़-खाबड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणपुर से पनकी मंदिर तक की सड़क पर भी अभी धूल उड़ रही है। मुंह बांधे बिना यहां से गुजरना मुश्किल जान पड़ता है। ऐसा ही हाल रतनपुर और शताब्दी नगर की सड़क का भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed