फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   XE variant up to eight times faster than Omicron

यूपी: ओमिक्रॉन से आठ गुना तेज एक्सई वैरिएंट, सतर्क रहना बेहद जरूरी

Thu, 07 Apr 2022 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 07:41 PM IST
सार

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से ओमिक्रॉन अधिक तेज है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इसका मिजाज, प्रभाव कैसा होगा? लेकिन अभी तक मिले संक्रमितों से लग रहा है कि इसका प्रभाव भी ओमिक्रॉन जैसा ही हो सकता है।

विज्ञापन
XE variant up to eight times faster than Omicron
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

कानपुर में कोरोना का नया वैरिएंट एक्सई ओमिक्रॉन से आठ गुना तेजी से फैलता है। यह ओमिक्रॉन के ही दो वैरिएंट बीए-1 और बीए-2 से मिलकर बना है। कोरोना की तीसरी लहर में ओमिक्रॉन के ये वैरिएंट ही प्रभावी रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन इसमें काम कर सकती है।
विज्ञापन


वैसे माइक्रोबायोलॉजिस्ट इसको लेकर मंथन कर रहे हैं। एक्सई वैरिएंट का अभी मुंबई में एक ही संक्रमित मिला है। ब्रिटेन में एक्सई वैरिएंट के संक्रमित इस साल 19 जनवरी से मिलना शुरू हुए थे। ब्रिटेन में 638 एक्सई वैरिएंट पॉजिटिव लोगों पर शोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नए वैरिएंट के संबंध में इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट (आईएएमएम) के वेबिनार में नए वायरस से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से ओमिक्रॉन अधिक तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इसका मिजाज, प्रभाव कैसा होगा? लेकिन अभी तक मिले संक्रमितों से लग रहा है कि इसका प्रभाव भी ओमिक्रॉन जैसा ही हो सकता है। माइक्रोबायोलोजिस्ट ने भी यह भी कहा कि ब्रिटेन में यह ठंड के दिनों फैला था। देश में इस वक्त गर्मी है।

ऐसे में इसका प्रभाव कम हो सकता है। वेबिनार में शामिल हुए जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा का कहना है कि अभी यह पता किया जाना है कि वैक्सीनेटेड लोगों पर नए संक्रमण का क्या प्रभाव होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed