{"_id":"d8971016d60dfea1ab10823a43739649","slug":"wrong-paper-envelope-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत प्रश्नपत्र के लिफाफा खुलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत प्रश्नपत्र के लिफाफा खुलने से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही के चलते शनिवार को इंटर के अर्थशास्त्र
विज्ञापन
प्रथम विषय के स्थान पर द्वितीय प्रश्नपत्र का लिफाफा खुल गया। इससे केंद्र
में हड़कंप मच गया। इस मामले में कालेज के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ
प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उस विषय के प्रश्नपत्र को
अब बदल दिया जाएगा।
शनिवार की सुबह की पाली में इंटर अर्थशास्त्र का प्रथम प्रश्नपत्र होना था। आदर्श जनता इंटर कालेज बसौसी के केंद्र पर जल्दबाजी के चलते अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र का लिफाफा खोल दिया गया। केंद्र पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। उन्होंने गलत लिफाफा खुला पाया।
उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक ज्योति पांडेय की प्रश्नपत्र लिफाफे खुलने में लापरवाही पाई गई है। इसके चलते उनके खिलाफ तहरीर दी जा रही है। ज्योति पांडेय के स्थान पर रंजीतपुर विद्यालय के शिक्षक उदयप्रताप को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अब उस विषय के नए प्रश्नपत्र परिषद कार्यालय से मंगाकर परीक्षा कराई जाएगी।