फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wrong number is fed and then the Arogya app starts to tell a healthy engineer to be infected

Coronavirus: गलत नंबर फीड हुआ तो आरोग्य सेतु एप स्वस्थ इंजीनियर को बताने लगा संक्रमित

Wed, 13 May 2020 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
wrong number is fed and then the Arogya app starts to tell a healthy engineer to be infected
आरोग्य सेतु ऐप - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से आरोग्य सेतु एप एक स्वस्थ इंजीनियर को संक्रमित बताने लगा। इससे इंजीनियर परेशान हो उठे। बाद में अहमदाबाद से फोन कर उन्हें बताया गया कि यहां के एक कोरोना संक्रमित के मोबाइल नंबर की जगह उनका नंबर फीड हो गया है।

विज्ञापन


इंजीनियर ने बताया कि वह दबौली वेस्ट में किराये के मकान में रहते हैं। पांच मई को एप लाल रंग दर्शाते हुए उन्हें कोरोना संक्रमित बताने लगा। उसी रात अहमदाबाद से उनके पास दो फोन आए, पर वे गुजराती भाषा नहीं समझ पाए। इसके बाद छह मई को भी कई फोन आए।
विज्ञापन


अंत में वहां की एक उप निरीक्षक ने टूटी फूटी हिंदी में उन्हें गलत नंबर फीड होने की जानकारी दी। बकौल इंजीनियर तब से उनके पास कोई फोन तो नहीं आया लेकिन इस लापरवाही से वे बहुत तनाव में आ गए। उन्होंने अपने दफ्तर में जानकारी देकर खुद को कमरे में कैद कर लिया है। मकान मालिक को नहीं बताया कहीं वह कमरा न खाली करा ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed