{"_id":"d5f96b1f5778dae9d03c9490d63a812f","slug":"world-handicap-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विकलांग दिवस पर बेहाल हुए निशक्तजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विकलांग दिवस पर बेहाल हुए निशक्तजन
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Thu, 04 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
सहायक विकलांगता उपकरण की आस लगाए माती मुख्यालय पहुंचे विकलांगों को
विज्ञापन
उपकरण नहीं मिले। दूरदराज से आए भूखे-प्यासे निशक्तजन बिना उपकरण के ही लौट
गए।
बताते चलें कि प्रतिवर्ष विश्व विकलांग दिवस पर निशक्तजनों को सहायक उपकरण वितरित कराए जाते हैं। उपकरण की आस में प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को निशक्तजनों की भीड़ जिला मुख्यालय में उमड़ती है। इसी आस में बुधवार को लगभग आधा सैकड़ा निशक्तजन जिला मुख्यालय आ पहुंचे।
सभी निशक्तजनों को सहायक उपकरण मिलने की आस थी। लेकिन, विकास भवन पहुंचते ही उन्हें निराशा हाथ लगी और वह वहीं पर बैठ गए। बुधवार को 90 निशक्तजनों को उपकरण वितरित कराए जाने की घोषणा की गई थी।
जिला विकलांग जन विकास अधिकारी शिव सिंह ने बताया कि तकनीकी गुणवत्ता को लेकर वितरण कार्य फिलहाल रोकना पड़ गया है। सभी निशक्तजनों को अग्रिम तिथि निर्धारित कर उपकरण दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं कुछ निशक्तजन जिला पंचायत कार्यालय में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पति राम सिंह यादव के पास पहुंच गए और ऐन वक्त पर उपकरण वितरण कार्यक्रम स्थगित होने से अपनी परेशानी व्यक्त कर शिकायती पत्र सौंपा समस्या समाधान की मांग उठाई।