फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers leaving biomedical waste, risk of infection

बायोमेडिकल वेस्ट छोड़ चले जाते कर्मी, संक्रमण का खतरा

Sun, 29 Aug 2021 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Workers leaving biomedical waste, risk of infection
कानपुर देहात। रूरा सीएचसी में बायोमेडिकल वेस्ट को अस्पताल परिसर में ही फेंका जा रहा है। यहां टीका लगाने के बाद सिरिंज को काटा नहीं जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के बाद सिरिंज को सीधे पास में रखे एक कागज के डब्बे में छोड़ दे रहे हैं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों को एहतियात बरतने की लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मियों ने इस पर ध्यान दिया, लेकिन अब अस्पतालों में लापरवाही बरती जा रही है। शनिवार को रूरा सीएचसी में लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीन लगाने के बाद सिरिंज को काटकर डस्टबिन में डालना होता है, लेकिन रूरा सीएचसी में ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां हब कटर से सिरिंज को बिना काटे पास में रखे गत्ते में डाल दिया जाता है। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी इसे बिना निस्तारित किए वहां से चले जाते हैं। बड़ी बात यह है कि वहां उपचार के लिए मरीजों का आना जाना रहता है। इससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने कहा, जला रहे मेडिकल वेस्ट
टीकाकरण के दौरान निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए गाड़ियां लगाई गई हैं। जो हर रोज टीकाकरण केंद्र पर जाकर मेडिकल वेस्ट को उठाने का काम करती है। रूरा में करीब एक साल से गाड़ी नहीं पहुंची है। अब सवाल है कि आखिर बायो मेडिकल वेस्ट कहां जा रहा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि एक निश्चित जगह पर बायो मेडिकल वेस्ट को जलाया दिया जा रहा है। जबकि अफसरों की माने तो बायो मेडिकल वेस्ट जलाया नहीं जा सकता है। मेडिकल वेस्ट जलाने के मामले में अकबरपुर के निजी अस्पताल पर डीएम ने पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
बायो मेडिकल वेस्ट किसी भी सूरत में जलाया नहीं जा सकता है। रूरा में गाड़ी न पहुंचने की जानकारी नहीं है। प्रभारी से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
35 केंद्रों पर 3366 लोगों को लगाई गई दूसरी डोज
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को 35 जगहों पर 3366 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि इसमें 942 युवा व 45 साल से अधिक के 2424 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।

जिला अस्पताल पुरुष में 38, महिला में 100, अकबरपुर में 700, अमरौधा में 221, डेरापुर में 51, झींझक में 440, मैथा में 77, मलासा में 150, राजपुर में 413, रसूलाबाद में 634, संदलपुर में 98 व सरवनखेड़ा में 444 लोगों को टीका लगाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed