फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers from the new year at a reduced price lunches

नए साल से मजदूरों को कम दाम पर दोपहर का खाना

Sat, 13 Dec 2014 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
Workers from the new year at a reduced price lunches
श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर ने शुक्रवार को शहर में कहा कि प्रदेश के मजदूरों को सस्ते दर पर दोपहर का खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसका खाका तैयार कर लिया गया है। एक जनवरी 2015 से लखनऊ में इस योजना की शुरूआत की जाएगी। फिर कानपुर के मजदूरों को दोपहर का सस्ता खाना उपलब्ध कराने का काम शुरू होगा।
श्रम विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ देने शुक्रवार को शहर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ यहां पहुंचे श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि मजदूरों के बच्चों के पालन - पोषण और उनकी शिक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री के आदेश पर ही पालना गृह बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में लखनऊ और दूसरे चरण में कानपुर का पालना गृह बनाया जाएगा। इससे पहले कानपुर के कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मजदूरों का आंकड़ा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कानपुर मंडल में मजदूरों की संख्या काफी कम है। अगले तीन साल में इसे बढ़ाकर 3.50 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।
छह जिलों में हर साल 10-10 हजार मजदूरों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। कानपुर नगर में एक लाख मजदूरों का रजिस्ट्रेशन होना है।
 
‘कानपुर को गोद लें मुख्यमंत्री’

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक सतीश निगम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कानपुर नगर को गोद लेने की अपील की है।
सरकारी कार्यक्रम में बोलने पहुंचे विधायक ने कहा कि कानपुर नगर का विकास तेजी से हो रहा है। सड़क, ओवरब्रिज बन रहे है। यदि मुख्यमंत्री इस शहर को गोद ले लेंगे तो सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed