फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wooman's dead body found in fatehpur

महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी, बाएं हाथ में लिखा है 'रुचि डी'

Sat, 02 Feb 2019 11:50 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
wooman's dead body found in fatehpur
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में बांदा हाईवे सीमा पर पुल के नीचे शनिवार सुबह महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। यूपी 100 की सूचना पर थाने व चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस ने इलाकाई लोगों से छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस हत्या और दुष्कर्म की आशंका जाहिर कर रही है।  
विज्ञापन


बांदा टांडा हाईवे पर ललौली थाने के दतौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल से बांदा के तिंदवारी की सीमा जुड़ती है। दतौली पुलिस चौकी क्षेत्र में यमुना पुल के नीचे करीब 25 वर्षीय महिला का अर्द्धनग्न हालत में ग्रामीणों ने शव देखा। महिला के गले में नाखून के चोट के निशान थे। अंगोछा डालकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ढंका गया था। उसका ग्रे कलर का वूलेन कुर्ता कुछ दूरी पर पड़ा था। काले रंग की चुस्त कढ़ाईदार लैगी पहने थी। दोनों हाथों में बाजू तक मेहंदी लगी है। माथे में सिंदूर, पैर में लाल रंग लगा था। उसके बाएं हाथ में रुचि डी अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में लिखा है।

विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला को अगवा कर दुष्कर्म या फिर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने झांसा देकर शादी रचाई होगी। उसके बाद हत्या कर शव फेंका है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि शिनाख्त के लिए तीन दिन तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। बांदा व सीमावर्ती जिलों की पुलिस को मृतका का फोटो भेजा गया है। पहचान के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed