फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Womens Trade Board came out in protest against Chinese Manjha submitted a memorandum to DM

Farrukhabad: चाइनीज मांझा के विरोध में उतरा महिला व्यापार मंडल, डीएम को सौंपा ज्ञापन…सख्त कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Jan 2025 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

Farrukhabad News: महिला व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि चीनी मांझा इंसान व पशु पक्षियों का दुश्मन है। इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के घरों व गोदाम पर छापेमारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Womens Trade Board came out in protest against Chinese Manjha submitted a memorandum to DM
चाइनीज मांझा के विरोध में उतरा महिला व्यापार मंडल - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में चाइनीज मांझा के विरोध में महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की। जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को दिया।

विज्ञापन

कहा कि पतंग उड़ाने के लिए लोग चाइनीज मांझा का प्रयोग कर रहे हैं, यह गलत है। उन्होंने कहा कि इससे कई बाइक सवारों को गंभीर चोट पहुंची है। शाहजहांपुर में तो कुछ दिनों पहले एक बाइक सवार पुलिस कर्मी की गर्दन कटने से मौत हो गई थी। इसी तरह कई अन्य लोग भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन

सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग
उन्होंने कहा की चीनी मांझा इंसान व पशु पक्षियों का दुश्मन है। इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के घरों व गोदाम पर छापेमारी करनी चाहिए। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग महिलाओं ने की। इस मौके पर सीता भदौरिया, शिल्पी दीक्षित, रेखा मिश्रा, नेहा मिश्रा, अनीता शर्मा, माला कटियार, सपना बाथम, वंदना पाल, निशा गुप्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed