फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women top in sterilization, men turned out to be laggy, many misconceptions still spread

UP News: नसबंदी कराने में महिलाएं अव्वल, पुरुष निकले फिसड्डी, अभी भी फैली हैं कई तरह की भ्रांतियां

Tue, 24 May 2022 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 May 2022 04:27 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 947 महिलाओं के मुकाबले पांच पुरुषों ने नसंबदी कराई है। पुरुषों में नसबंदी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। वहीं, डिप्टी सीएमओ ने भ्रांतियों को निराधार बताया है। 

विज्ञापन
Women top in sterilization, men turned out to be laggy, many misconceptions still spread
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात जनपद में नसबंदी के मामले में महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जहां 947 महिलाओं ने नसबंदी कराई वहीं, सिर्फ पांच पुरुष ही नसबंदी कराने की हिम्मत जुटा सके। पुरुषों में नसबंदी को लेकर कई तरह भ्रांतियां हैं। इस वजह से वह नसबंदी नहीं कराते हैं। पुरुषों को नसबंदी के लिए जागरूक करने के लिए कोई सामाजिक संस्था भी नहीं है। यही वजह है कि पुरुष नसबंदी का ग्राफ महिलाओं की अपेक्षा बहुत कम है।  

विज्ञापन

परिवार नियोजन का स्थायी साधन नसबंदी एक सरल उपाय है। नसबंदी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में कुछ ही मिनट में हो जाती है। इसके बावजूद पुरुष इसके प्रति जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद में सिर्फ पांच पुरुषों ने नसबंदी कराई है। जबकि नसबंदी के मामले भी महिलाएं पुरुषों से कई कदम आगे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में ही 947 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। 

विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि पुरुषों में भ्रांति है कि नसबंदी से शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि पुरुष की क्षमता पहले की तरह ही रहेगी, जबकि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की नसबंदी सबसे आसान है। उन्होंने बताया कि बिना चीरा सिर्फ एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ता है। इसके बाद पुरुष सप्ताह भर तक भारी सामान नहीं उठा सकते। इसके बाद सामान्य रूप से सब काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed