{"_id":"5be05ff4bdec22699a739ecb","slug":"women-reach-railway-tracks-with-her-children-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 बच्चों संग खुदकुशी करने रेल की पटरी पर पहुंची महिला, 'पति पर प्रताड़ना का आरोप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 बच्चों संग खुदकुशी करने रेल की पटरी पर पहुंची महिला, 'पति पर प्रताड़ना का आरोप'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा एक महिला बच्चों के साथ खुदकुशी करने के लिए स्टेशन पहुंच गई। भनक लगते ही पति पहुंच गया और उसे पटरी से खींचकर बचाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनपुरा निवासी राम प्रकाश राठौर का विवाह करीब 15 साल पहले बिहार के जहानाबाद जिले के ग्राम चिरैयाटांड़ निवासी संगीता के साथ हुआ था। संगीता का आरोप है कि करीब दो माह पहले पति राम प्रकाश ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह अपने तीन बच्चों गोविंद, अंजली और हरीशंकर को छोड़कर मायके चली गई थी। मायके वालों के समझाने के बाद वह सोमवार को ससुराल पहुंची, जहां पति राम प्रकाश देखते ही भड़क गया और बच्चों संग घर से निकाल दिया।
आरोप है कि इस दौरान पति ने गाली गलौज और मारपीट भी की। इससे आहत होकर संगीता अपने तीनों बच्चों को लेकर आत्महत्या के इरादे से स्टेशन पहुंच गई। किसी तरह इसकी जानकारी रामप्रकाश को हुई तो वह भी स्टेशन पहुंच गया। पत्नी और बच्चों को पटरी पर देख उसने खींचकर हटाया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने रामप्रकाश को हिरासत में लिया है। कोतवाल का कहना है कि रामप्रकाश को हिरासत में रखा गया है। महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।