फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women pulled stretcher to get X-ray of the young man

शर्मनाक: महिलाएं खींचती रहीं स्ट्रेचर, वार्ड ब्वाय बैठे रहे, होगी कार्रवाई

Sat, 28 Aug 2021 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Aug 2021 07:20 PM IST
सार

डॉक्टर के एक्सरे कराने के निर्देश पर पत्नी रूबी, सास गुड्डी देवी काफी देर तक वार्ड ब्वाय को खोजती रहीं। किसी ने मदद नहीं की। इस पर एक्सरे कराने के लिए ब्रजेश को स्ट्रेचर पर लादकर ले गईं।

विज्ञापन
Women pulled stretcher to get X-ray of the young man
घायल युवक का एक्सरे कराने के लिए स्ट्रेचर खींच कर ले जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा में युवक का एक्सरे कराने के लिए महिलाएं स्ट्रेचर पर घायल को घसीटती रहीं। यह सब देख कर भी वार्ड ब्वाय बैठे रहे। महिलाओं की मदद नहीं की। सौरिख थाना इलाके के ढकापुर्वा निवासी ब्रजेश कुमार नजरापुर गांव के पास कोल्डस्टोरेज से आलू निकालने जा रहे थे।
विज्ञापन


ईशन नदी के पास बाइक की टक्कर से यह घायल हो गए। मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के एक्सरे कराने के निर्देश पर पत्नी रूबी, सास गुड्डी देवी काफी देर तक वार्ड ब्वाय को खोजती रहीं। किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन


इस पर एक्सरे कराने के लिए ब्रजेश को स्ट्रेचर पर लादकर ले गईं। महिलाओं को स्ट्रेचर खींचता देखकर भी वार्ड ब्वाय मूक दर्शक बने रहे। वहीं सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर लापरवाह वार्ड ब्वाय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed