फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women policeman honored in kanpur

वकीलों की भीड़ से पिटते हुए इंस्पेक्टर को बचाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

Thu, 07 Nov 2019 07:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Women policeman honored in kanpur
एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियाें को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
कानपुर वकीलों के प्रदर्शन में हुए बवाल में इंस्पेक्टर को बचाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी अनंत देव ने गुरुवार को सम्मानित किया। एसएसपी ने उनको ‘कॉप ऑफ द मंथ’ का प्रमाण पत्र भी दिया। बेहतर कार्य के लिए थाने में इन सभी की एक महीने तक फोटो भी लगेगी।
विज्ञापन


नौबस्ता के कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में शनिवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने सैकड़ों वकीलों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। विरोध में वकीलों ने सोमवार को कचहरी परिसर के आसपास प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने एसएसपी दफ्तर में पथराव कर हमीरपुर के इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह को पीटा व सीओ जीआरपी की गाड़ी तोड़ दी।
विज्ञापन


भीड़ जब इंस्पेक्टर को पीटने लगी तो महिला थाने की पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को छुड़ाया और भीड़ को खदेड़ा। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने साहस का काम किया। इसलिए उनको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिला सम्मान
महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता, सिपाही रंजीता यादव, शमशुन निशा, रीमा राजपूत, उमा संतोष भारती, दीप्ति तिवारी, रजनी, सुनीता यादव, प्रीति यादव, शशि तिवारी, मधु वर्मा, निर्मला देवी, सीमा भदौरिया व शीपमाला को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed