{"_id":"12294b1851279fc1b72d6c39a037a868","slug":"women-hungama-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाराज महिलाओं ने सचिव का काफिला रोका, कानूनगो निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज महिलाओं ने सचिव का काफिला रोका, कानूनगो निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में व्याप्त समस्याओं से आजिज होकर महिलाओं ने शनिवार को निरीक्षण के लिए जा रहे ग्राम्य विकास सचिव रामबहादुर का काफिला रोक लिया।
काफिले को घेरे खड़ीं महिलाओं के नहीं हटने पर सचिव कार से उतरे और वहीं पर चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। सचिव ने लापरवाही मिलने पर प्रभारी कानूनगो प्रेेमपाल सिंह के निलंबन का आदेश दिया।
तहसीलदार डीके सिंह व नायब तहसीलदार के विभागीय जांच के आदेश उपजिलाधिकारी मोहन सिंह को दिए। शनिवार को जिला मुख्यालय से विकास कार्यों की समीक्षा करने आए ग्राम्य विकास सचिव रामबहादुर लोहिया गांव अंतापुर जा रहे थे। तभी दोपहर 12:15 बजे उनकी कारों का काफिला मल्हानपुरवा गांव के पास अचानक रुक गया।
गांव में व्याप्त समस्याओं से परेशान महिलाओं ने उनका काफिला रोक लिया। काफी देर तक काफिले के रुके रहने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामला सुलझता नहीं देखकर ग्राम्य विकास सचिव गाड़ी से उतर आए और वहीं पर चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
महिलाओं ने सचिव से कहा कि गांव में राशन कार्ड नहीं बने हैं। बीपीएल सूची में अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। महिलाओं ने सचिव से गांव की नालियां और अन्य विकास कार्य देखने को भी कहा।
शिकायतें सुनने के बाद सचिव ने वहां मौजूद उपजिलाधिकारी डेरापुर मोहन सिंह को प्रभारी कानूनगो प्रेम पाल सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार डीके सिंह व नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए।
इसके बाद उन्होंने विकासखंड संदलपुर के डा राम मनोहर लोहिया ग्राम अंतापुर के एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया।
लोहिया ग्रामीण आवास व इन्दिरा आवास, समाजवादी पेंशन, जीर्णोद्धार तालाब आदि के बारे मे भी जानकारी ली।