फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman commit suicide in kanpur

पोस्टमार्टम में खुला ब्लाउज तो हुआ बहू की माैत का सनसनीखेज खुलासा 

Wed, 09 Jan 2019 08:07 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 09 Jan 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide in kanpur
डेमो
 ‘कोई अपनी बहू को इतना परेशान नहीं करता है, जितना मुझे किया जाता रहा। अब मैं जीना नहीं चाहती। मुझसे अब बर्दाश्त नहीं होता।’ रविवार देर रात सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

 

 

woman commit suicide in kanpur
डेमो
गंभीर हालत में अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान ब्लाउज से मिले सुसाइड नोट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ ही जानकारी मायके पक्ष को दी है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

woman commit suicide in kanpur
डेमो

हालांकि सुसाइड नोट में उसने किसी का नाम नहीं लिखा है। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी सुनील यादव प्राइवेट नौकरी करने के साथ ही परिवार संग गणेशपुर, कल्याणपुर में रहते हैं। आठ वर्ष पहले उनकी शादी अहमदाबाद, गुजरात की कुसुम यादव(27) से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। वहीं सुनील यादव का कहना है कि रविवार को उनका तीन वर्षीय बेटा विशाल छत की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था।
 

 

विज्ञापन

woman commit suicide in kanpur
डेमो
अचानक कुसुम को लगा कि विशाल छत से नीचे गिर जाएगा। जिसे बचाने के लिए वह जैसे ही दौड़ी उसका पैर फिसल गया। इससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रावतपुर चौकी प्रभारी सुरेश नारायण मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में सास-ससुर के प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed