फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Womans body found locked in a box, injury marks on face, police said suspected to be a two day old body

Unnao: बक्से में बंद मिला महिला का शव, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस बोली- दो दिन पुरानी बॉडी होने की आशंका

Sat, 02 Sep 2023 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

Unnao Crime: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। शव दो दिन पुराना होने की आशंका है। महिला की ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Womans body found locked in a box, injury marks on face, police said suspected to be a two day old body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उन्नाव जिले में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के जाजनपुर मोड़ के पास से निकली  लोन नदी के बने पुल के नीचे शनिवार को एक बक्सा पड़ा मिला। बक्से से दुर्गंध आ रही थी। मवेशी चरा रहे चरवाहों की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बक्शे को बाहर निकाला गया।
उसमें महिला का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

बीघापुर-गढ़ाकोला मार्ग में जाजनपुर मोड़ के पास कमरिया बाबा मंदिर के बगल से लोन नदी पर बने पुल के नीचे शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बक्सा पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। बक्से से आ रही दुर्गंध से लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वजनदार चीज से कूचा हुआ था शव
कोतवाल अखिलेश तिवारी लालकुआं चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौजूद लोगों की मदद से बक्सा बाहर निकलवाया गया। खोलने पर उसमें करीब (45) साल की महिला का शव पड़ा मिला है। सिर किसी वजनदार चीज से कूचा हुआ है। महिला का सलवार और कुर्ता हल्के गुलाबी रंग का है।

शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है
हाथ में कलावा बंधा हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें, तो शुक्रवार शाम तक नदी के पुल के नीचे बक्सा नहीं था।  थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि शव एक दो दिन पुराना है। कहीं से लाकर यहां फेंक दिया गया है। पहचान न होने से से पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया हैजांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed