{"_id":"5b1d23784f1c1ba76e8b70ad","slug":"woman-was-beaten-by-people-in-objection-of-misbehave","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण करा रही महिला को दबोचा, अश्लील हरकतों का विरोध करने पर पति-पत्नी का किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण करा रही महिला को दबोचा, अश्लील हरकतों का विरोध करने पर पति-पत्नी का किया ये हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Jun 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वीकृत हुए शौचालय के निर्माण कार्य में एक महिला अपने पति का हाथ बटा रही थी। इसी दौरान दबंगों ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला के चीखने पर जब पति ने विरोध किया तो दबंगों ने पति-पत्नी के साथ बदसलूकी कर दी।
थाना अजनर के एक ग्राम निवासी महिला के नाम स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय स्वीकृत हुुआ था। पहली किश्त मिलने के बाद पति पत्नी रात में करीब 10 बजे टैंक खुदाई कर रहे थे और महिला ऊपर से मिट्टी फेक रही थी। तभी गांव के ही दबंगों ने पहुंचकर महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला चीखने पर टैंक के अंदर काम कर रहा उसका पति ऊपर आया और विरोध करने लगा। जिस पर दबंगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया।
पति पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े तभी दबंग रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने रविवार को सुबह थाना अजनर में तहरीर दी। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उलटा महिला को डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी एन कोलांची से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दे दिया है।