{"_id":"582334fd4f1c1bf67eb39643","slug":"woman-suicide-due-to-modi-money-ban-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए नहीं मिला पैसा तो लगा ली फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए नहीं मिला पैसा तो लगा ली फांसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 35 वर्षीय महिला ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। इसी दौरान पति ने उसे देख लिया और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि मोदी के निर्णय के बाद उनके सामने इलाज के लिए पैसों की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
जालौन कोतवाली के मुहल्ला चुर्खीवाल निवासी वंदना (35) की बुधवार को किसी बात को लेकर पति से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि उसने अपने कमरे में लगे हुक से फासी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। लेकिन पति ने देख लिया और उसे फांसी से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन