{"_id":"5ca24381bdec22142e74ae88","slug":"woman-suicide-after-his-newborn-baby-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म के कुछ देर बाद हो गई थी बेटे की मौत, अब मां ने उठाया खतरनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म के कुछ देर बाद हो गई थी बेटे की मौत, अब मां ने उठाया खतरनाक कदम
Mon, 01 Apr 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़नी निवासी विवाहिता ने रविवार देर शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति ने कुछ दिन पूर्व प्रसव होने और नवजात की मौत से महिला के सदमे में रहने की बात कही है। पड़नी निवासी ईश्वरवती (21) का पति सर्वेश रविवार देर शाम खेत से वापस आया।
उसने ईश्वरवती को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर ही पड़े छप्पर में साड़ी के सहारे पत्नी का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर ईश्वरवती के पिता रामाधार निवासी ग्राम रामनगर थाना नीमगांव जनपद लखीमपुर खीरी भी पड़नी पहुंच गए।
सर्वेश ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बीस दिन पहले ईश्वरवती का प्रसव हुआ था और उसने पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। इसके कारण वह अवसाद में थी। प्रसव के बाद से ईश्वरवती की तबीयत भी खराब रहती थी।