{"_id":"61a36c5d7b42f17084549b22","slug":"woman-shopkeeper-filed-molestation-report-on-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला दुकानदार ने व्यापारी पर दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला दुकानदार ने व्यापारी पर दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sun, 28 Nov 2021 05:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:17 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर आरोपी व्यापारी के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़, धोखाधड़ी आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में अकबरपुर कस्बे की एक महिला दुकानदार ने एक व्यापारी पर छेड़छाड़, मारपीट व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की कस्बे में कपड़े की दुकान है। महिला का आरोप है कि अयोध्या नगर के रहने वाले कपड़ा दुकानदार सुखदेव सविता उसके दुकान से खरीदारी करने आते थे।
इससे उधार लेनदेन भी चलता था। छह अप्रैल को सुखदेव अपनी पत्नी के साथ आए और एक लाख से ज्यादा की साड़ी, शूट आदि अन्य कपड़े खरीदे। इसके बाद उसने परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए सोने का हार मांगा।
महिला दुकानदार ने उसे अपना हार दो दिन पहनने के लिए दे दिया। शादी के बाद महिला ने उधारी रकम व हार मांगा तो वह टालने लगे। कई महीने तक टालते रहे। इस बीच सुखदेव की पत्नी की जून में कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। 15 जून को महिला दुकानदार ने सुखदेव के घर जाकर हार व रुपये मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। साथ ही छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर आरोपी व्यापारी के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़, धोखाधड़ी आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।