{"_id":"5da826f88ebc3e93ac722019","slug":"woman-scorched-fire-in-scooty-soldiers-rescued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की आग से झुलसी महिला, सैनिकों ने बचाया, बैटरी में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की आग से झुलसी महिला, सैनिकों ने बचाया, बैटरी में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
Thu, 17 Oct 2019 05:00 PM IST
शिखा पांडेय
सुरजीत तिवारी , अमर उजाला, कानपुर
सुरजीत तिवारी , अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक महिला की जान बचा ली। कानपुर में सीओडी ओवरब्रिज के पास एक महिला की स्कूटी की बैटरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते महिला आग की चपेट में आ गई। इस पर पास में ही तैनात सेना के दो जवानों ने दौड़कर महिला के कपड़ों में लगी आग बुझाई। पास में रहने वाली महिलाओं ने झुलसी महिला के कपड़े बदलवाए। पास से गुजर रहे सेना के अफसरों ने महिला को सेना के वाहन से अस्पताल भिजवाया।
चकेरी के श्याम नगर, ई ब्लाक निवासी धर्मेंद्र पांडेय एचएएल में मास्टर टेक्निकल पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी प्रकाशिनी पांडेय (45) मंगलवार शाम को 5:30 बजे टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी से घर से निकली। सीओडी ओवरब्रिज के पास स्कूटी की बैटरी में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। प्रकाशिनी कुछ समझ पाती इससे पहले वह आग की चपेट में आ गईं। उनके कपड़ों में आग लग गई।

पास में ही सीओडी के आवासीय परिसर (सीओडी स्टेट) पर तैनात सैन्य कर्मी अरुण कुमार और साथी मनोज कुमार ने जब यह नजारा देखा तो वह मदद को दौड़ पड़े। उन्होंने जैसे-तैसे महिला के कपड़ों में लगी आग बुझाई। इस दौरान महिला के हाथ-पैर काफी झुलस चुके थे।
इस दौरान वहां से गुजर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल मानव व लेफ्टिनेंट कर्नल मीनाक्षी अग्रवाल ने गाड़ी रोकी और प्रकाशिनी के पति धर्मेंद्र पांडेय को हादसे की सूचना दी। सीओडी आवासीय परिसर में रहने वाली रंजीत कौर और नरेनजीत कौर ने उनके कपड़े बदलवाए। सेना की गाड़ी से उन्हें पहले रीजेंसी ले जाया गया। इसके बाद उन्हें चांदनी नर्सिंगहोम ले जाया गया। पति धर्मेंद्र पांडेय ने पत्नी की जान बचाने के लिए सेना का आभार जताया है।

जान बचाने वाले सैनिक सम्मानित होंगे
सीओडी कमांडेंट ब्रिगेडियर राहुल भटनागर ने बताया कि सेना के जवानों ने मानवता का धर्म निभाया है। यह एक अच्छा कार्य है। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
आटो एक्सपर्ट की राय
आटो एक्सपर्ट श्रवण कुमार ने बताया कि टीवीएस ज्यूपिटर में पैर रखने वाले स्थान पर बैटरी लगी होती है। बैटरी में शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी होगी जिससे अन्य तारों में आग लग गई होगी। इस कारण यह हादसा हुआ होगा।