{"_id":"62710cfe67dd17749a4cabc8","slug":"woman-s-body-found-hanging-in-unnao-ruckus-of-maternal-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष का हंगामा, ससुरालियों पर हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष का हंगामा, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Tue, 03 May 2022 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 May 2022 04:39 PM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। मांग पूरी न होने तक शव न उठाने की बात कह रहे हैं। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी बिलास ने एक साल पहले 23 वर्षीय बेटी सविता का विवाह चौरा गांव निवासी राहुल से किया था। मंगलवार को ससुराल में सविता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुरालिजनों ने फोन पर उसके द्वारा फांसी लगा लेने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचा तो घर से ससुरालीजन फरार थे। बेटी फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उठाने का प्रयास किया तो मायके पक्ष के लोगों ने शव उठने नहीं दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस सभी को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन