फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman on freight train for suicide

जान देने के लिए मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ी महिला, ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलसी

Thu, 02 May 2019 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
woman on freight train for suicide
मालगाड़ी पर चढ़ी महिला को उतारते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पुखरायां में झांसी-कानपुर रूट के पुखरायां रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर गुरुवार को मालगाड़ी के आगे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी तो वह इंजन की छत पर चढ़ गई। जिससे ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। जान बचाने के लिए लोको पायलट ने वॉकी-टॉकी के जरिये बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन


आरपीएफ के जवानों ने महिला को नीचे उतारा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी पुखरायां से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, डेढ़ घंटे तक झांसी-कानपुर रूट बाधित रहा। इस दौरान स्टेशन से संबंधित तीन गेट बंद रहे। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे सीएसएन स्पेशल दो इंजन लगी मालगाड़ी कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। मालगाड़ी धीमी गति से लूप लाइन की ओर बढ़ ही रही थी कि होम सिग्नल के निकट एक महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

woman on freight train for suicide
मलगाड़ी पर चढ़ने से महिला झुलस गई - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर लोको पायलट एसएन चौरसिया ने इमरजेंसी ब्रेक लगा मालगाड़ी को रोक दिया। बचाने के लिए वह नीचे उतर ही रहे थे कि आत्महत्या में असफल होते देख महिला इंजन के ऊपर चढ़ गई, जिससे ओएचई लाइन के संपर्क में आने से झुलसकर इंजन के ऊपर गिर गई। आनन-फानन में लोको पायलट ने ओएचई लाइन बंद कराई। चालक के काफी प्रयास जब महिला इंजन से नहीं उतरी तो स्टेशन पर सूचना दी।

घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी राजीवराज मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए। आरपीएफ के उपनिरीक्षक समरजीत सिंह, आरक्षी देवीप्रसाद, जीआरपी चौकी इंचार्ज विजय नारायण पांडेय ने कस्बे के लोगों की मदद से झुलसी महिला को नीचे उतारा। महिला ने नेपाल के थाना गोबरदेहा के पलेखा गांव निवासी रामदीन की पत्नी रामकुमारी (30) नाम बताया पर उसने ऐसा क्यों किया, वह नहीं बता पाई।

 

woman on freight train for suicide
पुलिस और पायलट ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को उतारा - फोटो : अमर उजाला
उसे सीएचसी पुखरायां से जिला अस्पताल माती रेफर किया गया है। वहीं, इस दौरान झांसी एवं कानपुर की ओर से जा रही दो मालगाड़ी करीब डेढ़ घंटे तक आउटर पर खड़ी रही।  इधर, स्टेशन के दोनों आउटर पर ट्रेनें फंस जाने से मंडी मोड़, मीरपुर और सिखमापुर क्रॉसिंग करीब लगातार बंद रहने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

पुखरायां के मुख्यमार्ग तक वाहन खडे़ हो जाने से जाम लगा रहा, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने आ रहे कई मरीज, स्कूली बच्चे तेज धूप फंसे रहे। संकेत एवं दूरसंचार के तकनीशियन राजकुमार को बुलाकर सिगनल सही कराकर गेट खुलवाए गए। वहीं आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज विक्टर लाकरा ने बताया कि महिला का सही नाम, पता नहीं मालूम हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed