फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman murder case in Hardoi up

हरदोई: पुलिस से बोली छोटी बहन- मेरी आंखों के सामने दीदी को पीटकर मार डाला, दुपट्टे से शव लटका दिया

Tue, 01 Mar 2022 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Mar 2022 05:31 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Woman murder case in Hardoi up
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में ससुराल में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव फांसी पर लटका दिया गया। सूचना पर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। मामले में पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाने के सिकंदरपुर बरगदिया के बुद्धपाल ने 22 वर्षीय पुत्री संगीता की शादी कोतवाली देहात के खेरौली गांव के भानू पुत्र रामसेवक के साथ 22 मई 2021 को की थी। संगीता मायके से शुक्रवार को अपनी छोटी बहन शिवानी के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन


शिवानी का कहना है कि सोमवार की शाम को जीजा भानू ने दीदी (संगीता) के साथ पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद बुरी तरह पीटने लगा। शिवानी ने पुलिस को बताया था कि भानू ने अपने पिता रामसेवक व मां शारदा के साथ मिलकर पीटकर दीदी को मार डाला। इसके बाद शव को उसी के दुपट्टे से बांध कर फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवानी का यह भी कहना है कि जब वह चिल्लाने लगी, तो आस-पास के लोग पहुंच गए लेकिन सभी चुप-चाप खड़े तमाशा देखते रहे। संगीता की मां का कहना है कि उसके पति दुनिया में नहीं रहे, छह बेटियां हैं, जिनमें से उसने किसी तरह कर्ज लेकर तीन बेटियों की शादी कर दी।

गुजर-बसर के लिए थोड़ी सी जमीन है। आरोप है कि भानू संगीता के हिस्से का खेत चाहता था। इसी के चलते वह आए दिन उसके साथ मार-पीट करता था। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पति भानू और ससुर रामसेवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed