फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman made a serious allegation against the Minister of State

गोसेवा आयोग के सदस्य पर महिला ने लगाए संगीन आरोप, बोले दबाव बनाने का आरोप गलत है

Fri, 11 Sep 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Sep 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
woman made a serious allegation against the Minister of State
आरोप लगाने वाली महिला - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को चित्रकूट स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हमीरपुर के रामसिंह और उसके साथियों ने उसके साथ दुराचार किया है। इस मामले में जब कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन


रामसिंह को बचाने के लिए गोसेवा आयोग के सदस्य अफसरों पर दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते उसकी सुरक्षा वापस ले ली गई और रामसिंह को लखनऊ में गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी कहा कि साजिश के तहत उससे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ जबरन बयान दिलाया गया। आरोप लगाया कि उसकी एक बेटी अभी भी साजिशकर्ताओं के कब्जे में है। कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बच्चों के साथ धरने पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेगी। इस संबंध में गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार ने मोबाइल पर बातचीत में कहा कि हमीरपुर निवासी रामसिंह ने उनसे मदद मांगी थी। रामसिंह के पिता भाजपा कार्यकर्ता हैं। इस कारण रामसिंह से परिचय हो गया। पीड़ित होने के नाते उसकी बात सुनकर थाने में फोन कर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही थी। दबाव बनाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed