फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman injured in gun shot in etawah

घर के बाहर खड़ी थी शबाना तभी बाइकसवार लुटेरों ने कानों से कुंडल नोच मारी गोली, मच गया हड़कंप

Sun, 07 Apr 2019 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
woman injured in gun shot in etawah
गनशॉट (फाइल फोटो)
इटावा फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में कृष्णा हॉस्पिटल के सामने रविवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को गोली मारकर कान से कुंडल खींच लिया। बांह में गोली लगने से महिला घायल हो गई। लुटेरे भागने में सफल रहे। घायल महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


औरैया में एरवाकटरा क्षेत्र के परसुआ गांव निवासी हकीम की पत्नी बतूलन रविवार सुबह बेटी शबाना के निर्माणाधीन मकान को देखने इटावा आई थीं। बेटी का मकान फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में कृष्णा हॉस्पिटल के पास तैयार हो रहा है। वहां दूसरी बेटी मुमताज भी मौजूद थी। मकान देखने और बेटियों से मिलने के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे बाहर निकल कर वाहन का इंतजार करने लगीं।
विज्ञापन

युवक कुंडल खींचने में कामयाब हो गया

इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक करीब पहुंचे। एक ने एक कान का कुंडल खींचने के लिए हाथ बढ़ाया। विरोध करने पर तमंचे से गोली चला दी। गोली बांह में लगने से वह असंतुलित हो गईं और युवक कुंडल खींचने में कामयाब हो गया। कुंडल हाथ में आते ही लुटेरों ने बाइक दौड़ा दी।

महिला के चिल्लाने पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर महिला की दोनों बेटियां भी वहां पहुंच गईं और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। मौका मुआयना और महिला से पूछताछ के बाद सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि महिला के कान पर कोई निशान या चोट न मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed