फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman gets heart attack seeing demolished toilet

विरोध के बाद भी राजस्व अधिकारियों ने एक न सुनी, शौचालय गिरा देख महिला को पड़ा दिल का दौरा

Sat, 06 Oct 2018 08:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Woman gets heart attack seeing demolished toilet
टीम द्वारा ढहाया गया शौचालय - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः ग्रामीणों की शिकायत के बाद बिल्हौर थाना क्षेत्र के भौसाना गांव में सरकारी जमीन पर बने शौचालय को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गिरा दिया। शौचालय गिराने के बाद शौचालय बनवाने वाली महिला को दिल का दौरा पड़ गया। यह देख घबराए टीम के सदस्य आधा-अधूरा काम कर मौके से निकल गए। महिला के परिजनों ने पहले उसे कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे लेखपाल ऋषभ दुबे, पुलिस बल के साथ ग्रामीणों की शिकायत पर भौसाना गांव में उर्मिला पत्नी सुरेश द्वारा तालाब की सरकारी भूमि पर शौचालय गिराने पहुंचे। उर्मिला के विरोध के बाद भी राजस्व अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ शौचालय को ध्वस्त कर दिया। अपना शौचालय गिरा देख अचानक 48 वर्षीय उर्मिला को दिल का दौरा पड़ गया। यह देख वहां मौजूद राजस्व और पुलिस टीम निकल गई। परिजन उर्मिला को आनन-फानन शिवराजपुर ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में लेखपाल ऋषभ दुबे ने बताया कि महिला ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed