{"_id":"5e2171718ebc3e8d427f5f43","slug":"woman-gave-testimony-in-the-case-of-attempt-to-misdeeds-a-minor-now-she-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कार्यकर्ता ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में दी थी गवाही, हमले के बाद इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की कार्यकर्ता ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में दी थी गवाही, हमले के बाद इलाज के दौरान मौत
Fri, 17 Jan 2020 02:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने घर में घुसकर किया था लहूलुहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ में गुरुवार को कुछ लोगों ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता और उनकी बहन पर चापड़ से वार कर दोनों को घायल कर दिया था। आरोप है कि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गवाही देने पर हमला हुआ था। शुक्रवार को घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दस दिन बाद भी आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई।
ये है पूरा मामला
जाजमऊ स्थित मक्कू शहीद का भट्ठा निवासी भाजपा कार्यकर्ता जरीना खान की बहन रुखसाना ने बताया कि वर्ष 2018 में जाजमऊ निवासी बाबू भाई की टेनरी में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। इस मामले में दूसरी बहन रूबी खान गवाह है।
रुखसाना के अनुसार बाबू भाई समेत जमील, फिरोज, महफू ज, महबूब, पिंटू व वकील उसे गवाही न देने के लिए धमका रहे थे। गुरुवार शाम को बाबू भाई तमंचा और चापड़ लेकर अपने साथियों के साथ घर में घुस आया। जरीना व रूबी पर चापड़ से हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर मदद के लिए लोग दौड़े, तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। रूबी को हैलट में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरन मौत हो गई। वहीं, जरीना का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।