{"_id":"5eca85ca8ebc3e9037301538","slug":"woman-gave-birth-to-a-girl-in-labor-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक ट्रेन में जन्मी बच्ची के घर मंत्री ने भिजवाई ईदी, गुजरात से राजापुर लौट रहे थे दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक ट्रेन में जन्मी बच्ची के घर मंत्री ने भिजवाई ईदी, गुजरात से राजापुर लौट रहे थे दंपति
Sun, 24 May 2020 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 May 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक ट्रेन में जन्मी बच्ची के घर मंत्री ने भिजवाई ईदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जन्म लेने वाली बच्ची के घर जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ईदी भिजवाई। बृहस्पतिवार को इटारसी के पास महिला ने बेटी को जन्म दिया था। मुस्लिम दंपति गुजरात के सूरत में एक कंपनी में काम करते हैं।
शिक्षक कालोनी राजापुर निवासी शबाना बेगम पत्नी नसीम श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गुजरात के सूरत से पहुंचे थे। शबाना ने बताया कि हरदा और इटारसी के बीच चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में पास बैठी एक महिला ने सहयोग कर सामान्य डिलीवरी करावा दी।
विदिशा के रेलवे स्टेशन पर जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विदिशा स्टेशन पर ही डॉ. यश सक्सेना, डॉ. भरत, सहायक विकास, नर्स वंदना साहू व विद्या ने शाम पौने छह बजे मां से बेटी की नाल अलग की। इसके बाद दोनों ट्रेन से रवाना हुए।

गुरुवार को हुआ था जन्म, गुजरात से राजापुर लौट रहे थे दंपति
- फोटो : amar ujala
दंपति ने बताया कि गुजरात से यहां तक कई जगह हम दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। बताया कि अब हम होम क्वारंटीन हो गए हैं। कंपनी की ओर से न तो वेतन दिया गया और न ही खाने का कोई इंतजाम किया गया।
राजापुर घर पहुंचने के बाद किसी ने प्रभारी मंत्री चित्रकूट नंद गोपाल नंदी को फोन से सूचना दे दी। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को जानकारी दी। एसपी कार्यालय से निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी सुशील चंद्र शर्मा दंपति के घर जाकर ईद की मुबारक दी।
इसके साथ ईदी का उपहार शाल कपड़े, मिठाई व बच्ची को खिलौने दिए। इस मौके पर राजापुर के समाजसेवी वेद केशरवानी, प्रिंस केशरवानी, सचिन केशरवानी, बच्चा केशरवानी आदि लोग मौजूद रहे।