फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman gang raped in a moving car in Kanpur, Blackmailed by making obscene videos

UP News: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म! अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 10:28 AM IST
सार

किदवईनगर थाना क्षेत्र में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगे। कमिश्नर के आदेश पर किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Woman gang raped in a moving car in Kanpur, Blackmailed by making obscene videos
चलती कार में महिला से सामुहिक दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में फेसबुक पर महिला से दोस्ती करने के बाद कार में घुमाने के बहाने युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर किदवईनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मूलरूप से कानपुर देहात निवासी महिला वर्तमान में काकादेव में रहती है। फरवरी 2021 में फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात बिधनू के दक्षिण सेन पारा के रहने वाले विकास सिंह से हुई।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। आरोप है कि विकास ने पति से तलाक दिलवाकर शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच विकास ने 26 दिसंबर 2022 को महिला को साकेतनगर स्थित एक होटल में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
यहां नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी और दुष्कर्म किया। नशे की हालत में विकास उसे एक कार में ले गया। इसमें पहले से मौजूद विकास के साथी पुष्पेंद्र और दो अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को चलती कार से गोशाला चौराहे के पास फेंककर भाग गए।

कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
तब से आरोपी महिला से रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed