मंगटा में खेतों पर अर्द्ध बेहोश मिली महिला, एसिड अटैक और सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह की भी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के देवर ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जहरीला पाउडर डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल भेज दिया गया है। एसिड अटैक और सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला अस्पताल में भड़काऊ बयानबाजी पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान जाति विशेष पर टिप्पणी और धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर 13 फरवरी को दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसके बाद से पुलिस बल गांव में तैनात हैं। शुक्रवार सुबह एक 36 वर्षीय महिला खेतों पर शौच के लिए गई थी। कुछ ही देर में गांव के एक व्यक्ति ने उसे बेहोशी की हालत में पड़े होने की जानकारी उसके परिजनों को दी।
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी अनुराग वत्स, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह ने महिला से जानकारी ली। उसने पाउडर डालने वाले को पहचनाने की बात से इंकार कर दिया। यह भी बताया कि उसके साथ और कोई घटना नहीं हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने के प्रयास की अफवाहें फैला दी गई।
ट्विटर पर भी पोस्ट करके माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी पर एडीजी कानपुर जोन जेएन सिंह, एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार व संदीप सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली।
महिला ने दुष्कर्म व मारपीट की बात से इंकार किया है। उसने अज्ञात व्यक्ति पर जहरीला पाउडर डालने की बात कही है। इस पर उसके देवर की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को तूल देने के लिए फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई हैं। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई हो रही है।
अनुराग वत्स, एसपी