{"_id":"67bab96e308ab3dccb01e5a5","slug":"woman-first-made-her-daughters-drink-poison-then-drank-it-herself-in-banda-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पूजा की...लोटे में जहर घोला', पति की इस बात से आहत मां ने पहले बेटियों को पिलाया, फिर खुद पीया; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पूजा की...लोटे में जहर घोला', पति की इस बात से आहत मां ने पहले बेटियों को पिलाया, फिर खुद पीया; एक की मौत
Sun, 23 Feb 2025 11:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:56 AM IST
सार
बांदा में एक शख्स का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इससे एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
banda suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी के विवाद में एक बेटी की जान चली गई। जबकि एक बेटी और मां अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
शहर के जिला अस्पताल के स्टेडियम रोड पर पवन पूड़ी भंडार के नाम से दुकान है। तीन बेटियां और एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी ज्योति की शादी मध्य प्रदेश के अजयगढ़ में हुई है। पूजा पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अंजली सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है।
बेटा पवन भी पिता के साथ दुकान में सहयोग करता है। उसी के नाम से दुकान है। साले की बेटी की शादी में खर्च करने और बेटे के दुकान में ध्यान न देने से वह आहत था।
विज्ञापन
इसी के चलते उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी, लेकिन पत्नी इतना बड़ा कदम उठा लेगी उसे नहीं पता था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में माला और अंजलि का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Trending Videos
साले की बेटी की शादी में 50 हजार रुपये खर्च करने पर हुआ विवाद
दरअसल, साले की बेटी की शादी में 50 हजार रुपये खर्च करने पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इससे एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर है।

शहर कोतवाली के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 9 निवासी माला (50) ने बेटी पूजा (19) और अजंली (17) को शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई।
पति मुन्ना सविता ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। मुन्ना ने बताया कि उनके साले महोबा के चरखारी गांव निवासी सतीश की बेटी पिंकी की शादी गुरुवार की रात थी।
पूरा परिवार वहां गया था। शुक्रवार की शाम वहां से लौटे। शुक्रवार की रात उन्होंने शादी में लगभग 50 हजार रुपये खर्च कर देने और बेटे के दुकान पर ध्यान न देने की बात कही तो माला से विवाद हो गया।
शनिवार की सुबह भी इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी का विवाद हुआ तो आहत माला ने पूजा करने के बाद लोटे में जहर घोलकर बेटी पूजा और अंजली को पिला दिया और खुद भी पी लिया। इलाज के दौरान एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और एक बेटी की हालत गंभीर है।
घरेलू कलह के चलते मां और दो बेटियों ने जहर खाया है। एक बेटी की इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।