फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman fire herself infront of police

पुलिस के सामने महिला ने केरोसिन से भरी कट्टी खुद पर उड़ेल लगाई आग, सिपाही और पति भी झुलसे

Mon, 03 Jun 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
woman fire herself infront of police
पुलिस के सामने महिला ने आग लगाई - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के रौसेन गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस की मौजूदगी में महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग बुझाने के प्रयास में पति व यूपी 100 पर तैनात होमगार्ड झुलस गया। एक सिपाही की वर्दी जल गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


रौसेन गांव निवासी सुखपाल का पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर भाई कृपाल सिंह से काफी समय से विवाद चल रहा है। पैतृक मकान का एक हिस्सा पक्का बना हुआ है। दूसरा हिस्सा खाली है। मकान के बंटवारे के बाद दूसरे हिस्से की कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपये सुखपाल से अपने भाई कृपाल सिंह को 25 मई तक देने की बात तय हुई थी। वह तय सीमा तक अपने भाई को रुपये नहीं दे सका।
विज्ञापन


इसको लेकर सोमवार सुबह सुखपाल और कृपाल सिंह के बीच कहासुनी होने लगी।  मामले ने तूल तब पकड़ा जब सुखपाल ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही यूपी 100 की पीआरवी पहुंच गई। पुलिस को देख सुखपाल की पत्नी रामादेवी (55) घबरा गई। वह घर के अंदर से केरोसिन से भरी कट्टी उठा लाई।  पूरा तेल खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति सुखपाल, सिपाही अनुज कुमार शर्मा व चालक सुरेंद्र सिंह ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसमें सिपाही की वर्दी जल गई। चालक सुरेंद्र सिंह यादव व महिला के पति सुखपाल के हाथ झुलस गए। बुरी तरह झुलसी रामा देवी को यूपी 100 पुलिस अपनी ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले गई। हालत गंभीर देख यहां से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।


उपचार के दौरान रामादेवी ने वहां दम तोड़ दिया। नादेमऊ चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह राठौर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। अचानक महिला ने आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में यूपी100 के सिपाही झुलस गए। उन्होंने बहादुरी का काम किया है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed