फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman dies in truck accident in kannauj

कन्नौज: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत बेटा घायल

Fri, 08 Nov 2019 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Nov 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
woman dies in truck accident in kannauj
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज में बेटे के साथ पर बाइक से जा रही महिला को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना के बाद बाइपास पर जाम लग गया। भाग रहे ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। तालग्राम थानाक्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी सुमन देवी (40) अपने बेटे करन (19) के साथ बेटी ज्योति की ससुराल मल्लावां जा रही थीं।
विज्ञापन


जैसे ही पूर्वी बाइपास पर पहुंची, तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हे गई। जबिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed