फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies in labor special train

इटावा: श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला की मौत, बेटी-दामाद संग नई दिल्ली से जा रही थी दार्जिलिंग

Thu, 28 May 2020 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in labor special train
महिला का शव लेने पहुंची एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
नई दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही महिला की गुरुवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मौत हो गई। जीआरपी ने पीपीई किट पहनकर शव को उतारा। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रशासन से एक एंबुलेंस और एक वाहन की व्यवस्था कराकर शव और परिवार के लोगों को पश्चिम बंगाल भिजवाया। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कलिंगपोल निवासी कीपा शेरपा (51) पत्नी श्रंग शेरपा 04094 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बुधवार शाम को दिल्ली से दार्जिलिंग के लिए चली थी। उसके साथ दामाद रंजीत के अलावा दो बेटियां और नाती था। रात करीब पौने नौ बजे महिला की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। दामाद रंजीत ने बताया कि मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन


 

हेल्पलाइन से मदद न मिलने पर ट्रेन के अन्य यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन इटावा स्टेशन पर रुकी। यहां रेलवे चिकित्सक डॉ. बीपी पाठक ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। रंजीत ने बताया कि सास घरों में काम करती थीं। लॉकडाउन के कारण घर लौट रहे थे।

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि चूंकि महिला नई दिल्ली से आ रही थी इसलिए पीपीई किट पहनकर शव को रेलवे पुलिस ने उतारा। कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सीडीओ के अलावा एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीएमओ डॉ एनएस तोमर भी मौजूद रहे।

सीडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन ने शव के लिए एक एंबुलेंस और मृतका के परिवार के लोगों के लिए एक वाहन की व्यवस्था की। वाहन और एंबुलेंस का खर्च प्रशासन उठाएगा। शव के साथ एक सिपाही भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed