{"_id":"5b72714942c79254427c5737","slug":"woman-dies-due-to-wall-collapse-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर सास की मौत, बहू की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर सास की मौत, बहू की हालत गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दीवार ढहने से सास की मलबे में दबकर मौत हो गयी जबकि बहू गंभीर रूप से घायल है। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो पिक
यह घटना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुतुबपुर की है। यहां रामदेवी दीक्षित ( 70) पत्नी स्वर्गीय कृष्ण दीक्षित अपनी बहू सुधा दीक्षित (40) पुत्र श्याम किशोर के साथ मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के पास चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मलबे में रामदेवी और सुधा दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया, तब तक रामदेवी की मौत हो गई। सुधा को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां सुधा की हालत गंभीर बनी हुई है।