फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies due to wall collapse

दीवार गिरने से महिला की मौत

Sat, 31 Jul 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wall collapse
सिकंदरा। उमरपुर गांव के महाकाली मंदिर परिसर में बने आवास की शुक्रवार की सुबह दीवार ढह गई। इससे महिला मलबे में दब गई। उसे निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ने पीड़ित के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। महिला मंदिर परिसर में बने आवास में ही रहती थी। उसका खुद का घर नहीं था।
विज्ञापन

उमरपुर गांव की कलावती ने बताया कि आठ साल पहले बेटा वेद प्रकाश मिश्रा कहीं लापता हो गया था। बहू प्रियंका मिश्रा (40), पौत्री ज्योती (12) के साथ महाकाली मंदिर परिसर में बने आवास में रहती है। दोनों मिलकर मंदिर परिसर की सफाई व पूजा करते थे। साथ ही दो बीघा निजी खेत हैं उनसे परिवार का भरण पोषण हो रहा है। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर के एक कमरे की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

इसके मलबे में बहू प्रियंका दब गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और मलबे में दबी बहू को बाहर निकाला। साथ ही उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलावती ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उसे नहीं मिला। बेटे के लापता होने के बाद बहू ही उसका सहारा थी। मां की मौत पर बेटी ज्योती बिलखती रही। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि महिला के आश्रितों को जनहानि दैवीय आपदा योजना के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। वहीं पात्र होने के बाद भी आवास न मिलने की जांच कराई जाएगी।
बारिश से रूरा, डेरापुर व संदलपुर क्षेत्र में ढहे 25 घर
रूरा/डेरापुर। जिले में बारिश के चलते शुक्रवार को रूरा क्षेत्र में तीन, डेरापुर में चार व संदलपुर क्षेत्र में 18 सहित कुल 25 कच्चे घर ढह गए। अधिकारियों ने क्षेत्र के लेखपालों को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मलबे में दबे सामान को निकालने के लिए लोग परेशान होते रहे।
रूरा कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में जोगी डेरा टापू बना नजर आया। तेज बारिश से जोगीडेरा के ईरान, मेमवती व सतेंद्र के कच्चे घर ढह गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अकबरपुर राजीव राज व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह ने पीड़ितों को आवास दिलाने का आश्वासन दिया। लेखपाल अंशुमान ने क्षति के आंकलन की कार्रवाई शुरू की।
इसी तरह डेरापुर तहसील क्षेत्र के नंदपुर गांव में तेज बारिश के चलते पप्पू पाल, राजेंद्र पाल, झल्लू कुशवाहा व राजेंद्र पाल के मकानों के आंशिक भाग गिर गए। इससे सभी छप्पर के नीचे रहने को मजबूर हैं। तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि लेखपाल से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं संदलपुर क्षेत्र के कौरू गांव में तीन, पल्हानापुर में चार, जौरवा में सात, असतापुर में चार सहित कुल 18 कच्चे घर गिर गए।
इससे लोगों की गृहस्थी दबकर खराब हो गई। लोग दिनभर सामान निकालने को परेशान रहे। मामले की जानकारी अफसरों को दी गई। एसडीएम सिंकदरा रमेश चंद्र ने बताया कि घर गिरने की सूचना मिली है। नुकसान का आंकलन करने के लिए लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं।
दीवार गिरने से दो पशुपालकों की 28 भेड़ मरी
रूरा। मैथा तहसील क्षेत्र के निजामतपुर गांव के मजरा माखनपुरवा में बारिश से शुक्रवार सुबह एक कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में गांव के पशुपालक प्रभुदयाल व जगदीश की करीब 60 भेड़ दब गईं। आवाज सुनकर ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबी करीब 32 भेड़ों को बचा लिया गया। जबकि 28 भेड़ों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान रामपाल सिंह की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया है। बताया कि नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। (संवाद)
सिकंदरा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरी
राजपुर। राजपुर के जल्लापुर सिकंदरा गांव में बारिश से गांव की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। शुक्रवार को सिकंदरा गांव निवासी तालिब के मकान की दीवार ढह गई। उसने बताया कि वह मनरेगा मजदूर है। दीवार ढहने से गेहूं आटा के अलावा राशन का सामान खराब हो गया। जल्लापुर गांव के अंदर एक बस्ती पूरी तरह जलमग्न है।

घर गिरने से वृद्धा समेत पांच लोग घायल
पुखरायां। बारिश से कैलई और अहरौली शेख में घर गिरने पांच लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को कैलई गांव में कच्चा घर गिरने से वृद्धा उमाकांती, देवर राजेश, बेटा विवेक और बेटी शिक्षा दब गए। जिनको ग्रामीणों और प्रशासनिक कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला गया। एसडीएम दीपाली भार्गव ने पहुंच कर जायजा लिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं अहरौली शेख गांव में घर गिरने से दबकर राकिम घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं जलालपुर के श्यामबाबू का मकान गिर गया। जिससे गृहस्थी का सामान दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed