{"_id":"61576a348ebc3e6251104cc8","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-while-cleaning-in-rasulabad-akbarpur-news-knp655739558","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के रसूलाबाद में सफाई करते समय करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के रसूलाबाद में सफाई करते समय करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद में करंट से महिला की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। पिटुरा समायूं गांव में शुक्रवार को घर की सफाई करते समय विद्युत केबल छूने से करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिटुरा समायूं गांव निवासी राजेश्वरी (61) शुक्रवार सुबह घर में साफ सफाई कर रही थीं। इसी दौरान खंभे से विद्युत मीटर तक आए केबल से उसका हाथ छू गया। केबल कटा होने से राजेश्वरी करंट के चलते उसमें चिपक गई। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और डंडे से केबल अलग किया।
इससे पहले राजेश्वरी ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर बृजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अनहोनी पर पुत्र सत्यदेव, विवाहित पुत्री सुनीता, गीता, रीता व देवकी रोने बिलखने लगीं।
विज्ञापन
सीएचसी से मिली सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत की जानकारी मिली है। विद्युत मीटर से पहले एक जगह पर केबल कटा मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी।