फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 25 Jun 2021 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution
रसूलाबाद। सगे भाई की शादी की तैयारियों में लगी बहन पंखा चलाते समय करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सूरजपुर तिस्ती निवासी रामपाल यादव के छोटे बेटे मंतोष के शादी में उसकी बड़ी बेटी कन्नौज के रावतपुर इंदरगढ़ निवासी नीलम अपने पति बालस्टर व दो बेटे सौरभ व गौरव तथा बेटियां प्रिया व रिया के साथ आई थी। गुरुवार को मंतोष की बारात जाने की तैयारियां चल कर पर चल रही थी। इसी दौरान तैयारियों में लगी बहन नीलम पंखा चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजन नीलम को ककवन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलम की मौत पर मां श्याम श्री, भाई संतोष, मंतोष, पिता रामपाल यादव, बेटे व बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात ले जाने की व्यस्तता के चलते नीलम के ससुराली जन शव को तत्काल ससुराल रावतपुर कन्नौज ले गए। शादी की रस्मों में औपचारिकता निभाई गई। थाना प्रभारी अनुज कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिजन शव ससुराल लेकर ले गए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed