फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after being hit by HT line

Kanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 27 Sep 2024 07:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by HT line
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ में बुधवार को बकरियां चराने जा रही महिला के ऊपर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन कानपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भंदेमऊ निवासी राजकिशोर की पत्नी रजोली (40) बुधवार शाम खेतों में बकरियां चराने जा रही थीं। रास्ते में उनके ऊपर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां उपचार के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। अनहोनी पर पति राजकिशोर, बेटी कोमल, आरती, बेटा राज रोने- बिलखने लगे। देर शाम शव गांव पहुंचा तो गांव के लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा मुआवजे की मांग की। एसडीओ सिंकदरा योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच कराकर मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed