{"_id":"612545588ebc3e7a274b8752","slug":"woman-died-of-fever-private-hospital-worker-died-due-to-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: बुखार से महिला की मौत, डेंगू से एक निजी अस्पताल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: बुखार से महिला की मौत, डेंगू से एक निजी अस्पताल कर्मी की मौत
Wed, 25 Aug 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:09 PM IST
सार
बारिश के बाद जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर मारने का अभियान कागजों पर चल रहा है। फॉगिंग भी नहीं की जा रही है। ऐसे में संक्रामक रोग फैल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में बुखार का प्रकोप अब जान ले रहा है। डेंगू से एक निजी अस्पताल कर्मी की मौत के बाद मंगलवार को अमरौधा ब्लॉक के कमलपुर में बुखार पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। बारिश के बाद जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर मारने का अभियान कागजों पर चल रहा है। फॉगिंग भी नहीं की जा रही है। ऐसे में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। कमलपुर निवासी लालाराम की पत्नी रामदेवी (58) को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने इलाज कराया तो हालत में कुछ सुधार हुआ।
इधर सोमवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अमरौधा यमुना नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के बेटे उमेश कुमार ने बताया कि मां को कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर से इलाज के बाद तबीयत कुछ ठीक हो गई थी। सोमवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।