{"_id":"627ab98e63019d12d52d6bb7","slug":"woman-died-in-road-accident-in-kanpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, हंगामा-तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, हंगामा-तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास
Wed, 11 May 2022 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 12:47 AM IST
सार
कानपुर में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बर्रा में प्रिया अस्पताल के पास मंगलवार रात ट्रक ने एक स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। ट्रक का पहिया महिला के पेट के ऊपर से गुजर गया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर पथराव किया। आगजनी का प्रयास किया। भीड़ ने चालक को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
महिला को हैलट में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तात्याटोपे नगर निवासी बृजेश पाठक ट्रैफिक पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा में है। परिवार में पत्नी सोनी (31) व छह वर्षीय बेटा अंशुमान थे। सोनी की बहन पिंकी ने बताया कि रात करीब दस बजे सोनी अपने बेटे को पड़ोसी की देखरेख में छोड़ कर दूध लेने के लिए स्कूटी से निकली थी।
विज्ञापन
तभी गुजैनी से बर्रा बाईपास की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। सोनी सड़क पर जा गिरीं। ट्रक का पहिया सोनी के ऊपर से निकल गया। यह देख लोगों ने ट्रक का पीछा कर बाईपास के पास पकड़ लिया। भीड़ ने हंगामा और नारेबाजी की। बर्रा इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौत की सूचना पर पति बृजेश आगरा से शहर आने के लिए निकल चुके हैं।