फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman died in road accident in farrukhabad

मौत का गड्ढाः बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

Fri, 23 Nov 2018 08:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
woman died in road accident in farrukhabad
सड़क के गड्ढे ने ले ली महिला की जान
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सड़कों के गड्ढे जानलेवा होते जा रहे हैं। क्षेत्र के गांव मौधा के पास सड़क के गड्ढे की वजह से बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर चले गए। 
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव तखरौआ निवासी सत्यशीला (42) पत्नी तिलक सिंह शुक्रवार को बेटे पुष्पेंद्र व बेटी सपना के साथ बाइक से मायके जहानगंज अतर सिंह के घर जा रही थीं। बाइक पुष्पेंद्र चला रहा था। पीछे सत्यशीला बैठी थीं। जहानगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर गांव मौधा के पास बाइक के खस्ताहाल सड़क के गड्ढे में चले जाने से सत्यशीला उछल कर गिर पड़ीं। इससे वह अचेत हो गईं।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने ननिहाल जहानगंज व परिजनों को फोन पर जानकारी दी। इस पर वह लोग पहुंच गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उससे उन्हें सीएचसी ले जाया गया। डॉ. हरिमाधव शरण ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। वह शव तखरौआ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed