फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman died and five injured in Unnao road accident

Unnao: बेकाबू कार नाले की पुलिया से टकराई, महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 17 Oct 2022 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Oct 2022 05:20 PM IST
सार

उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Woman died and five injured in Unnao road accident
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कानपुर की ओर जा रही कार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नाले की पुलिया से टकरा गई। हादसे में पिता, दो पुत्र सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कानपुर की ओर जा रही कार त्रिभुवन खेड़ा के पास अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया में टकरा गई। हादसे में रायबरेली जिले के मुनावर खेड़ा थाना हरचंदपुर निवासी दिनेश (50), उसके दो बेटे दिलीप (28) व कुलदीप (26) के अलावा फतेहपुर के थरियावां सलेमपुर निवासी विजय बहादुर (48), उनकी पत्नी शिव देवी (42) और बेटा आकाश (9) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला असप्ताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने शिव देवी (42) को मृत घोषित कर दिया। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed