{"_id":"5cd46eb5bdec220742620bf4","slug":"woman-did-not-get-treatment-in-lack-of-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में तड़प रही महिला को पुलिस ले गई नर्सिंग होम, पैसे के अभाव में नहीं मिला इलाज, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में तड़प रही महिला को पुलिस ले गई नर्सिंग होम, पैसे के अभाव में नहीं मिला इलाज, मौत
Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में यूपी-100 पर गुरुवार रात एक महिला ने फोन कर कहा कि मुझे मेरा पति पीट रहा है। फांसी लगाकर हत्या की कोशिश कर रहा है। यूपी-100 की पीआरवी नंबर-0442 मौके पर पहुंची। घर में तड़प रही महिला को पास स्थित एक नर्सिंगहोम ले गई।
पुलिसकर्मियों का कहना है कि पैसा जमा कराए बिना अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। लगभग आधे घंटे पुलिस कर्मियों ने आपस में पैसा जुटाया, तो डॉक्टरों ने महिला को हैलट रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी जब उसे हैलट लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी अनंत देव ने मामले की जांच आदेश दिए हैं।
बर्रा थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा-दो स्थित रामजानकी मंदिर के पास रहने वाले इंटरनेट कैफे चलाने वाले देवेंद्र प्रताप उर्फ गौरव की पत्नी रंजना (45) ने रात करीब आठ बजे यूपी-100 पर सूचना दी कि पति मुझे पीट रहा है। पीआरवी नंबर-0442 पहुंची। घर में देवेंद्र नहीं मिला, लेकिन रंजना तड़पती मिली।

इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है
पुलिसकर्मी उसे पास के नर्सिंगहोम ले गए। बकौल थाना प्रभारी नर्सिंगहोम में रंजना को स्ट्रेचर पर लिटाए रखा, पैसों के अभाव में इलाज नहीं किया गया। जब पुलिसकर्मी पैसा जमा करने काउंटर पर पहुंचे, तो रंजना की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया।
बकौल थानाप्रभारी रंजना की जहर से मौत हुई है। रंजना के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। रंजना पहले पति से अलग बर्रा-दो में ही मायके में रहती थी। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। पति पी रोड में रहता है। दो साल पहले रंजना ने देवेंद्र (30) से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। रंजना को शक था कि देवेंद्र के किसी और युवती से रिश्ते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।