फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman create Conspiracy of murder and misdeed to trap man in fatehpur

यूपीः महिला ने साथी से अपनी जांघ में मरवाई थी गोली, दुष्कर्म करने के लिए आरोपी को घर में दी थी शरण

Sun, 12 May 2019 07:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
woman create Conspiracy of murder and misdeed to trap man in fatehpur
डेमो

विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में महिला से दुष्कर्म व उसकी हत्या की कोशिश का मामला झूठा निकला। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला ने अपने साथी से खुद जांघ में गोली मरवाई थी। वह आरोपी पक्ष के पैरोकार को फंसाना चाहती थी। पुलिस ने झूठ पकड़े जाने पर दोनों को जेल भेज दिया है। 

 

थरियांव थाने के एक गांव निवासी 45 साल की महिला छह मई को जंगल गई थी। उसने खेत में गांव के शिवसरन सिंह पर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गोली मारने का आरोप लगाया था। मामला दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का था, इससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

 

थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी शिवसरन ने कुछ नहीं किया था। महिला ने खुद अपने साथी गांव के ही संतलाल रैदास से खुद को गोली मरवाई थी। आरोपी संतलाल से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने महिला की मर्जी से उसके घर में एक किशोरी से दुष्कर्म किया था

महिला और संतलाल का बेटा संजय रैदास गांव की एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। महिला जमानत पर थी। संजय जेल में है। घटना तीन साल पहले हुई थी। आरोपी संजय ने महिला की मर्जी से उसके घर में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया था। किशोरी गर्भवती हो गई थी।

 

किशोरी अब भी आरोपी के बच्चे का पालन-पोषण कर रही है। पीड़िता गरीब परिवार की है। उसकी पैरोकारी में शिवसरन सिंह कर रहे थे। मामले में अदालत का आदेश भी जल्द आने वाला है। इसी वजह से साजिश रची गई थी, जिससे पैरोकार शिवसरन को जेल हो जाए या फिर वह समझौता कर टूट जाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed