{"_id":"5dda1ed68ebc3e548277046e","slug":"woman-committed-suicide-due-to-police-harassment-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की शर्मनाक करतूत, महिला ने की खुदकुशी, पति बोला- मासूम बच्चे गिड़गिड़ाते रहे और वो धमकाता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की शर्मनाक करतूत, महिला ने की खुदकुशी, पति बोला- मासूम बच्चे गिड़गिड़ाते रहे और वो धमकाता रहा
Sun, 24 Nov 2019 12:44 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चौबेपुर के रमेशपुर गांव में किसान की पत्नी ऊषा देवी की खुदकुशी के मामले में दरोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई। ऊषा ने पति को छुड़वाने के लिए पहले ही अपने जेवरात बेच दिए। दोबारा एक लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो दरोगा करन को चार बच्चों और पत्नी के सामने ही धमकाने लगा।
करन का आरोप है कि बच्चे और पत्नी गिड़गिड़ाते रहे लेकिन दरोगा लगातार उसे धमकाता रहा। इससे पत्नी दहशत में आ गई और जान दे दी। करन के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां, सपना, रिंकी व लक्ष्मी हैं और डेढ़ साल का बेटा बादल है।

फोन उठा लो वरना अनर्थ जो जाएगा
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि ऊषा के मोबाइल पर एक मैसेज मिला है। इसमें लिखा है कि फोन उठा लो वरना अनर्थ हो जाएगा। ये मैसेज किसने भेजा, इसका पुलिस पता कर रही है। वहीं पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिससे वह पुलिस प्रताड़ना के आरोप को संदिग्ध बता रही है। एसएसपी का कहना है कि मैसेज भेजने वाले युवक से जल्द पूछताछ की जाएगी।
ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
घटना की जानकारी होने पर भीमसेन सचेंडी निवासी ऊषा के मायके वाले ससुराल पहुंचे। एसओ चौबेपुर राकेश मौर्या ने बताया कि मायके वाले ससुरलवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है।