फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman committed suicide due to domestic violence

"बिजली का तार हाथ में लपेटकर कर लिया स्विचऑन, 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट"

Tue, 21 Nov 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide due to domestic violence
मृतका की फाइल फोटो
प्रीती की शादी 21 नवंबर 2016 को राजकुमार के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर कर रहे थे। मांग पूरी न होने उसका पति उसको मायके छोड़ आया और धमकी दी "कार खरीदने को रुपये लेकर हीं आना, वरना घर मत आना वहीं मर जाना।"
विज्ञापन



फर्रुखाबादः जहानगंज थाने के खैरा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रीति (27) की शादी 21 नवंबर 2016 को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रोहिला निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। पिता ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर कर रहे थे।
विज्ञापन



मांग पूरी न होने पर पति राजकुमार, ससुर दफेदार पांच नवंबर 2017 को प्रीति को मायके छोड़ गए। कार खरीदने को रुपये लेकर आने की धमकी दी। इससे परेशान प्रीति ने रविवार की रात कमरे में बिजली का तार हाथ में लपेटकर स्विच चालू कर दिया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार सुबह वीरेंद्र सिंह कमरे में गए तो बेटी बेड पर पड़ी थी। सूचना पर सीओ हजारी लाल, एसओ संजय गुप्ता पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र ने पुत्री की ससुराल में घटना की जानकारी दी तो वहां से कोई नहीं आया। तहसीलदार सदर ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा भरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



वीरेंद्र सिंह यादव ने पति राजकुमार, ससुर दफेदार, सास, ननद पूजा, माधुरी, पवन व वरूण के खिलाफ जहानगंज थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र ने बताया कि 19 नवंबर को पुत्री के पास उसके पति का फोन आया। पति राजकुमार ने कहा कि कार खरीदने को रुपये लेकर हीं आना, वरना घर मत आना वहीं मर जाना। इस कारण पुत्री ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed