फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman cheated two million Jewelry

साधु के चोले में महिला से ठगे दो लाख के जेवर

Sat, 13 Dec 2014 03:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 03:06 AM IST
विज्ञापन
woman cheated two million Jewelry
शुगर एकदम ठीक करने का झांसा देकर तीन युवकों ने बर्रा की अनीता को करीब दो लाख रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन

तीनों युवकों ने अपनी बातों में फंसाकर महिला से गहने मंगाए और हाथ की सफाई से गहने की पोटली में मौरंग भरकर वापस कर दिया। ठगे जाने की जानकारी होने पर महिला ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बर्रा साउथ निवासी अनीता जूही के सरदार पटेल स्कूल में क्लर्क प्रमोद पटेल की पत्नी हैं। अनीता शुगर मरीज हैं।  उन्होंने बताया कि वें शुक्रवार सुबह गाय बांधने के लिए घर से कुछ दूर अपने प्लाट पर जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में करीब 30 साल का युवक मिला। उसने खुद से सत्संग में मुलाकात होने का हवाला देकर बातचीत शुरू की।  बात-बात में उसने यह जान लिया कि मुझे शुगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में ही युवक ने कहा कि नजदीक के एक मंदिर में सिद्ध बाबा आए हैं। उनके पास हर मर्ज का इलाज है। वह साधु बाबा हैं और बीमारी दूर कर देंगे। युवक उन्हें करीब 200 मीटर दूर बरगद के पेड़ के पास बने मंदिर में ले गया।
वहां साधु के भेष में एक शख्स बैठे था, दूसरा युवक उनकी चाकरी कर रहा था। बकौल अनीता जब मैं पहुंची तो साधु बाबा ध्यान में बैठे थे। चाकरी कर रहे शख्स ने साधु का ध्यान तोड़ा।
बताया कि महिला बहुत परेशान है। साधु बाबा अचानक बोले शुगर की बीमारी से परेशान हो ना। उनके मुंह से शुगर का नाम सुन मैं चौंक पड़ी। इसके बाद उन्होंने परिवार के बारे में एक-दो चीजें बताकर विश्वास जीत लिया।
साधु ने कहा कि तुम्हारे जेवरों में खोट है, उसके शुद्धि करण से सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। पर, शर्त है कि इसकी चर्चा किसी ओर से नहीं करोगी।
बकौल अनीता में साधु के झांसे में आ चुकी थी। जल्दी-जल्दी घर आई और गहने एक पोटली में लेकर पहुंची। बाबा ने मेरे सामने एक कागज के लिफाफे में जेवर डाला।
फिर मंत्र पढ़कर वापस दे दिया। मैं उसे लेकर घर आई और जब खोला तो होश फाख्ता हो गए। लिफाफे में जेवर नहीं बल्कि केवल मौरंग थी। मैं तुरंत मंदिर गई लेकिन वहां कोई नहीं था।

आसपास के लोग भी कुछ नहीं बता सके। मैंने पति को और पति ने बर्रा पुलिस को टप्पेबाजी की सूचना दी। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि हुलिया के आधार पर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed