{"_id":"5cd44c0cbdec220785345ea1","slug":"woman-brutally-murdered-by-robbers-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का आतंकः घर में घुसकर महिला को दी दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का आतंकः घर में घुसकर महिला को दी दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 May 2019 09:19 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करती थाना पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में महोबा जिले के थाना महोबकंठ के ग्राम दुलारा में चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ भी नहीं ले गए। सूचना पर पहुंची थाना महोबकंठ पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मृतका के पति ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
ग्राम दुलारा निवासी अलादीन के तीन पुत्र रहीम, शहीद व कासिम व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। गांव में मजदूरी न मिलने पर तीनों पुत्र परिवार सहित दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि अलादीन व उसकी पत्नी मदीना (55) घर पर रहती थी।
बुधवार रात अलादीन रोजाना की तरह खेतों में लगे आम के पेड़ों की रखवाली करने गया था जबकि उसकी पत्नी आंगन में सो रही थी। तभी बदमाश चोरी के इरादे से मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। महिला के जागने और विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से गले व सीने पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कमरे का ताला तोड़कर कुछ भी ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके और मौके से फरार हो गए।

Trending Videos
खून से लथपथ शव पड़ा मिला
गुरुवार की सुबह जब अलादीन खेत से घर पहुंचा तो मकान के पीछे सीढ़ी लगी होने और अंदर से कुड़ी बंद होने पर उसे आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष महोबकंठ विपिन प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।